हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत 25 दिसंबर की सुबह गढ़ रोड ओवरब्रिज पर गुड़ व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपए लूटने वाले दो लुटेरे जनपद बुलंदशहर की स्याना पुलिस के हत्थे चढ़ गए.बीते दिनों स्याना में गुड व्यापारी प्रदीप सिंघल को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले व दो लाख 80 हजार लूटने वाले दो लुटेरों को स्याना पुलिस ने पकड़ लिया जिनकी पहचान जनपद मेरठ के थाना किला परिक्षित गढ़ के गांव गांवड़ा के अनुराग जाटव उर्फ रोहित व राहुल पुत्र चतर सिंह को धर दबोचा. लुटेरों के कब्जे से एक लाख 60 हजार रुपए, बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया है.पकड़े गए लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में हापुड़ के गुड़ व्यापारी गोविंद को गोली मारकर तीन लाख रुपए से भरा बैग लूटना स्वीकार किया है.बता दें कि ठिठुरन भरी सर्दी के दौरान 25 दिसंबर को पक्का बाग के गुड़ व्यापारी गोविंद को गोली मारकर बाइक सवार दो लुटेरे तीन लाख रुपए से भरा नोटों का बैग ले उड़े थे.




























