हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस और एसओजी टीम के साथ लुटेरों की हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरा घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस की यह मुठभेड़ थाना सिंभावली के अंतर्गत बड्डा नहर पुल के पास हुई। पकड़े गए घायल बदमाश की शिनाख्त नियाल विहार दिल्ली के सोनू के रुप में हुई है जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। यह बदमाश चार-पांच दिन पहले सिंभावली के चीनी व्यापारी महेंद्र गोयल के यहां पड़ी सशस्त्र डकैती में शामिल थे। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि सिंभावली पुलिस को एक इनपुट मिला था कि कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए सिंभावली की ओर कूच कर रहे हैं। सिंभावली पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रुप से गश्त कर रही थी कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों की बड्डा नहर पुल के पास मुठभेड़ हो गए। इस दौरान चली गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश सिंभावली के चीनी व्यापारी के यहां हुई डकैती में शामिल थे और उसपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
आपको बता दें कि चीनी व्यापारी महेंद्र गोयल की पत्नी कल्पना गोयल व उसके दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना सहित छह लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























