👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गोल मार्केट निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी हापुड़ के जिला अध्यक्ष पीयूष की पत्नी विनीता के मंगलसूत्र को बदमाशों ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लूट लिया और फरार हो गए. बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम शक्ति खंड 2 में पीयूष अपनी पत्नी विनीता, छोटे भाई और बच्चों के साथ सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने विनीशा के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया और भाग निकले. मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























