हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ऑनलाइन सेवाओं पर मंगलवार की रात हुए साइबर हमले से दो दिनों में 10 लाख से अधिक रुपए का नुकसान हो गया। प्रतिदिन लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में मैनुअल टिकट काटकर यात्रियों को दिया जा रहा है। साथ ही बसों के फेरे में भी कटौती की गई है। उम्मीद है कि सात दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक साल पहले रोडवेज की सभी बसों को एंड्रॉयड आधारित इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीनों से लैस किया गया था। यह सुविधा ओरियन प्रो नाम की कंपनी द्वारा मुहैया कराई गई थी। ऐसे में हापुड़ डिपो को 110 ईटीएम मशीनें प्राप्त हुई। बताते चलें कि कंपनी का डाटा सेंटर मुंबई में है जहां हैकर्स ने कंपनी के डाटा सेंटर पर साइबर अटैक किया और सभी ईटीएम मशीन का डाटा भी खत्म हो गया जिसके चलते यात्रियों का मैनुअल टिकट काटा जा रहा है और बसों की अब ऑनलाइन लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है। बता दें कि मैनुअल टिकट काटने में परिचालक को काफी समय लगता है जिसके कारण बसों के फेरे भी हटाए गए हैं। ऑनलाइन सेवा बहाल होने में सात दिनों का समय लगेगा।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595

































