नवंबर में अक्टूबर के मुकाबले 56 लाख अधिक हुई रोडवेज डिपो की आय












नवंबर में अक्टूबर के मुकाबले 56 लाख अधिक हुई रोडवेज डिपो की आय

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोडवेज डिपो की आय अक्टूबर की तुलना में नवंबर के महीने में 56 लाख रुपए अधिक हुई है। एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो गया था। इससे बाजारों में खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ। शादियों में निजी बसों के जाने के कारण यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा मिला। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इसका असर रोडवेज की कमाई पर भी पड़ा है। अक्तूबर में डिपो की बसों में चार लाख 62 हजार 901 यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो को छह करोड़ 14 लाख 98 हजार 721 रुपये की आमदनी हुई। सहालग सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर नवंबर में चार लाख 71 हजार 152 यात्रियों के सफर करने पर डिपो को छह करोड़ 71 लाख 33 हजार 418 रुपये की आमदनी हुई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि सभी मार्गों पर नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। सहालग सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो डिपो की आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!