हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग लगातार वाहनों की फिटनेस चैक कर रहा है लेकिन रोडवेज बसों पर विभाग की निगाह नहीं है। रोडवेज की कई बसें ऐसी हैं जो कि जुगाड़ से चल रही हैं। गाजियाबाद से हापुड़ आई एक रोडवेज बस को चालक और परिचालक जुगाड़ से चलाने को मजबूर दिखे जहां रेडिएटर से निकलता धूआं यात्रियों के लिए आफत बन गया। यात्रियों ने बताया कि बस का रेडिएटर इतना गर्म हो रहा था कि उसमें धूआं निकलने लगा जिसकी वजह से बस को कई बार रोका गया जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। यात्रियों ने बस में लिखे कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत भी की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बता दें कि हांफ कर चल रही रोजवेज बसों की फिटनेस बेहद जरुरी है। ऐसा लग रहा है कि बसों की फिटनेस सिर्फ कागजों में ही हो रही है।




























