👁 0 views Views
हापुड़ से पूर्णागिरी के लिए रोडवेज बस सेवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टनकपुर पूर्णागिरी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हापुड़ से बस सेवा शुरू हो गई है। यहां से अनेक श्रद्धालु टनकपुर जाते हैं। टनकपुर जाने के लिए बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड राज्य के टनकपुर में पूर्णागिरी देवी मंदिर है। यहां हापुड़ शहर समेत जिलेभर के अनेक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जाते हैं। जिसे देखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो ने अब टनकपुर तक बस सेवा शुरू कर दी है।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101




























