हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बृजनाथपुर शुगर मिल मार्ग पर बीती रात एक रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी जेसीबी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान जेसीबी मशीन डिवाइडर पर चढ़ गई और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया और मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर यह सड़क हादसा हुआ जहां बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर जाने वाले कट पर एक जेसीबी मशीन की मदद से मरम्मत कार्य किया जा रहा था कि अचानक गुलावठी की ओर से आई एक रोडवेज बस ने जेसीबी मशीन में टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की जेसीबी टक्कर लगने के पश्चात डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई और जेसीबी व रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया और मामले की छानबीन में जुट गई।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763































