
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में होगा 963.12 करोड़ से सड़कों का चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय परिवहन विभाग ने गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र के लिए एनएच-09 पर स्थित बक्सर से हश्पुरा, मानकचौक, हिरनपुरा होते हुए एनएच-709 ए (मेरठ गढ़मुक्तेश्वर मार्ग) पर हिरनपुर चौकी तक 15.00 किमी; (ii) गढ़मुक्तेश्वर-शाहपुर चौधरी से भगवन्तपुर, झडीना, लोदीपुर छपका होते हुए एनएच-709 ए (मेरठ गढ़मुक्तेश्वर मार्ग) पर हिरनपुर चौकी तक 20.00 किमी, तथा (iii) बाबूगढ़ थाने के सामने से अटूटा, कनिया, मतनौरा होते हुए हापुड किठोर मार्ग तक 15.00 किमी मार्गों को अतिशीघ्र चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने के लिए केंद्रीय परिवहन विभाग ने स्वीकृति दी है।
उत्तर प्रदेश में एनएच-709ए के गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ सेक्शन (लंबाई 50.25 किमी) के शेष कार्यों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हेतु मंत्रालय द्वारा रुपये 963.12 करोड़ की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें एनएच-119 का कनेक्टर पैकेज XII भी शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन ग़डकरी ने कंवर सिंह तंवर द्वारा एक लेटर मे दी है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























