गांवों में डेढ़ करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव में करीब डेढ़ करोड रुपए की लागत से सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। वही दो गांव में शमशान घाट की मरम्मत भी की जाएगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नान, कमरुद्दीन नगर, बासतपुर, समाना, लाखन, कपूरपुर, खेड़ा, चंदपुरा, नंगोला, ककराना, आलमपुर में सड़के पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराया था। ऐसे में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से डेढ़ करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है जहां डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से नाली, सीसी रोड और खड़ंजे का निर्माण कराया जाएगा। वहीं गांव परपा में 5.33 लाख रुपए की लागत से शमशान का टीन शेड, गांव खेड़ा में 5.33 वाल्मीकि समाज के शमशान रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

































