
ढाई करोड़ की लागत से सड़कों का होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शुगर मिलों को जोड़ने वाली दो सड़कों का ढाई करोड रुपए की लागत से निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रस्ताव शासन में भेज दिया है। आपको बता दे कि हाईवे 334 से बछलौता नहर पटरी पर स्थित बृजनाथ पुर मिल के पास तक का मार्ग शामिल है जिसका निर्माण 1.23 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
वही सिम्भावली में काकाठेर की मढेया से लाठीरा वाया मोहन वाली मढेया तक का निर्माण होगा। इसके निर्माण में 1.27 करोड़ का खर्चा आएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों सड़कों का प्रस्ताव शासन में भेज दिया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926
























