👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोक निर्माण विभाग आठ करोड़ रुपए की लागत से 16 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। किसान के खेतों से चीनी मिलों तक जाने वाली सड़कों का निर्माण होगा। हालांकि पहले यह निर्माण गन्ना विभाग करता था लेकिन इस बार लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। चार ब्लाकों में गन्ना विभाग की 16 सड़कों को चिन्हित किया गया है जो काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द ही लखनऊ भेजा जाएगा। बजट स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया निकाली जाएगी।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683





























