
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के करीब एक दर्जन गांव में लगभग 1.15 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों पर खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
गांव तिगरी में ग्रीन हाउस के पास 8.74 लाख, गांव श्यामपुर में 9 लाख, गांव जमालपुर में झड़ीना संपर्क मार्ग पर 9.12 लाख, गांव नंगला में मुख्य संपर्क मार्ग से 9.53 लाख, गांव बंगोली में मुख्य संपर्क मार्ग से विद्यालय की ओर सीसी रोड कार्य 9.68 लाख, गांव मानक चौक में 9.87 लाख, गांव नंगला छज्जू में 9.89 लाख से नाली और खड़ंजे का निर्माण कराया जाएगा। गांव कावी में 10 लाख, गांव नवादा में घुंघराला संपर्क मार्ग पर 10 लाख से खड़ंजा, गांव सलारपुर में 10 लाख से खड़ंजा और गांव बागड़पुर में 10.19 लाख से काली सड़क व खड़ंजा लगाने का कार्य किया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922



























