
सात मोहल्लों में तीन करोड़ से बनेंगी सड़के व नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सात मोहल्लों में करीब 3 करोड रुपए की लागत से सड़क और नालियों का निर्माण होगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद हापुड़ 15वें वित्त आयोग से सड़कों व नालियों का निर्माण कराएगी। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सड़क पर नालियों का निर्माण होगा। हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा 26.40 लाख रुपए से मोदीनगर रोड पर मोहल्ला आदर्श नगर की चार गलियों में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 44.48 लाख से मोहल्ला भीमनगर में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण होगा। 28.94 लाख रुपये से मोहल्ला अनुज विहार में दो स्थानों पर नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स, 25.28 लाख से सोटावाली में श्मशान घाट में इंटरलॉकिंग टाइल्स, 78.92 लाख से बतेस्दा स्कूल के र पास सीसी सड़क व साइड पटरी पर टाइल्स लगाने का कार्य होगा।
वहीं, 27.29 लाख से मोहल्ला न्यू गांधी विहार में नाली व सीसी सड़क, 19 .85 लाख से मोहल्ला नवीकरीम में नाली व सीसी सडक़, 18.92 लाख से मोहल्ला भगवान नगर में डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पीछे व आसपास की गलियों में नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ 32.90 लाख से मोहल्ला भीमनगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय चाहरदीवारी व गेट लगाने का कार्य कराया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























