हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर की मलिन बस्तियों में 10 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से सड़कों और नालियों का निर्माण होगा जिससे क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। शहरी क्षेत्र की अल्पविकसित और मलिन बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क, पेयजल, मार्ग प्रकाश, नाली निर्माण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए डूडा द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा।

जिला नगरीय विकास अधिकरण यानी डूडा निकायों की मलिन बस्तियों की सूरत संवारने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री अल्पविकसित मलिन बस्ती योजना के अंतर्गत शहर की अल्पविकसित और मलिन बस्ती में विकास कार्य होंगे। डूडा ने गढ़मुक्तेश्वर में सात, हापुड़ में आठ और पिलखुवा में आठ बस्तियों को विकसित करने के लिए चयन किया है। अवर अभियंता डूडा अशोक गोनवाल ने बताया कि कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें सांसद और विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव शामिल है। शासन से स्वीकृति मिलने के पश्चात डीपीआर तैयार कराकर विकास कार्य शुरू होंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























