हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पिलखुआ-लाखन्द सैक्शन के मध्य किमी० 116 / 19-21 अप लाईन एवं किमी० 116/ 18-20 डाउन लाईन पर स्थित फाटक संख्या-83 / SPL को रेलपथ की आपातकालीन मरम्मत हेतु 24 जून से 27 जून तक सड़क यातायात बन्द रहेगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार फाटक संख्या-83 / सी जो कि पिलखुआ – लाखन्द सैक्शन के मध्य किमी० 116/19-21 अप लाईन एवं किमी० 116/18–20 डाउन लाईन पर स्थित है। इस फाटक पर रेलपथ की मरम्मत का कार्य दिनांक 24.06.2023 को प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 27.06.2023 को रात्रि 08:00 बजे तक किया जाएगा।

रेलपथ की मरम्मत के दौरान समपार से गुजरने वाला सड़क यातायात दिनांक 24.06.2023 को प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 27.06.2023 को रात्रि 08:00 बजे तक पूर्णतया बन्द रहेगा। इस समपार से गुजरने वाले सड़क यातायात को वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत समपार संख्या 82/ SPL (पिलखुआ) एवं 85 / SPL (परतापुर) से गुजारा जा सकता है।
यह जानकारी एक प्रेस नोट में सीनियर सेक्शन इन्जीनियर (रेल पथ) उत्तर रेलवे, हापुड़ ने दी है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























