
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर में सांसद कंवर सिंह तंवर व विधायक हरेंद्र तेवतिया ने संयुक्त रूप से लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली नई सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया।इस सड़क के निर्माण कार्य से ग्रामवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
भाजपा सांसद व विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण के प्रति संकल्पित हैं।





















