श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए हापुड में 27 दिसम्बर को रोड शो
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में मिलेट्स / पौष्टिक अनाज की खेती प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शन एवं क्षमतावर्धन के अन्तर्गत हापुड में रोड शो का अयोजन प्रस्तावित है। जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) रोड शो का आयोजन 27 दिसम्बर-2023 को कलेक्ट्रेट परिसर हापुड़ से प्रारम्भ करते हुए वाया तहसील चौपला से पक्का बाग चौराहा पर समाप्त किया जायेगा। रोड शो पूर्वान्ह 11:00 बजे शुरू होगा और सभी अधिकारी व कर्मचारी,किसान छात्र व एन सीसी कैडेडस रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के कारण इस ट्रैफिक व्ववस्था को सुदृढ किया गया है
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































