सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 15 से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग को सडक दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के निर्देश दिए हैं। अंतरविभागीय समन्वय के साथ • यह पखवाड़ा सभी जिलों में चलेगा। दरअसल, तेज गति से वाहन चलाना, उल्टी दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग करना व नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। जागरुकता अभियान चलाकर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रदेश के सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस तथा वाहन चालकों के मेडिकल फिटनेस की जांच कराई जाएंगी। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रार्थना सभा में छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी एवं सुड़क सुरक्षा शपथ दिलाई जाएगी। कोहरे के दृष्टिगत प्रभावी पेट्रोलिंग की जाएगी। कामर्शियल चालकों के लिए हेल्थ कार्ड अनिवार्य रूप से जारी किए जाएंगे। अभियान के दौरान परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएगा। सभी मंडल एवं जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है। जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएं। इनमें से अच्छे सुझाव को लागू भी किया जाए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































