509 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला रोड रोलर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को तहसील चौराहे के पास 500 मोडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर पुलिस व यातायात पुलिस ने संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में मोडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे जो कि वातावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का भी उल्लंघन करते हैं। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि ऐसे 509 साइलेंसरों को रोड रोलर की सहायता से नष्ट किया गया है जिन्हें 1 जनवरी से लेकर अब तक बाइकों से उतरवाया था।
हापुड़ के तहसील चौराहा पर यातायात पुलिस व पुलिस ने जब्त किए हुए मॉडिफाइड साइलेंसरों को सड़क पर बिछाया। इसके पश्चात रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट किया। अभी तक 3000 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें नष्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























