हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है और सड़कों की रिपेयरिंग की जा रही है। हापुड़ के वार्ड नंबर 23 में भी सड़कों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। लोगों को गड्ढों में होने वाली तकलीफ को देखते हुए सड़कों की मरम्मत की जा रही है। हापुड़ के जवाहर गंज, आर्य नगर आदि क्षेत्रों में सड़कों की रिपेयरिंग की गई। हालांकि जल्द ही वार्ड नंबर 23 के ही सितागंज, भोलागंज, सूरजगंज, ज्ञान लोक, गंगापुरा आदि क्षेत्र में भी जल्द ही कार्य शुरू कर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि सभासदों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए तीन-तीन लाख रुपए की धनराशि आवंटित की गई थी जिसके चलते ठेकेदार द्वारा तेजी से मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























