आई रेड एप के माध्यम से सड़क हादसों में आएगी कमी










हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): राष्ट्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 15 मार्च 2021 से आई रेड परियोजना (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) को जनपद हापुड़ में लाइव किया जा चुका है। इस परियोजना के तहत संबंधित थाना क्षेत्रों में होने वाली छोटी से छोटी सड़क दुर्घटना का डाटा ऑनलाइन मोबाइल एप पर फीड किया जाएगा। आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित आई रेड मोबाइल ऐप में सड़क दुर्घटना स्थल पर ही दुर्घटना की एंट्री फोटो, दुर्घटना में सम्मिलित वाहनों की संख्या, पीड़ित एवं आरोपी के वाहनों की पंजीकृत संख्या, वाहन चालक का नाम आदि की फीडिंग होगी। सड़क दुर्घटनाओं की एंट्री से तैयार डेटाबेस की मदद से राष्ट्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को दुर्घटना क्षेत्रों की खोज करने, दुर्घटना होने के कारणों एवं दुर्घटना रोकने के लिए सहायता मिलेगी और उन्हें कम करने का भी प्रयास किया जाएगा। जनपद हापुड़ में इस परियोजना को सुचारु रुप से लागू करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं नोडल अधिकारी आई रेड ऐप एसएन वैभव पांडे ने बताया कि सभी थानों के संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्यालय जिला सूचना विज्ञान केंद्र हापुड़ के रोल आउट मैनेजर निशांत राजपूत के द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस मोबाइल ऐप में पुलिस विभाग के साथ अन्य तीन विभाग परिवहन, चिकित्सा विभाग, एवं सड़क विभाग को सम्मिलित किया गया है। वर्तमान समय में जनपद हापुड़ के समस्त थानों में आई रेड मोबाइल ऐप पर सड़क दुर्घटनाओं की डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण रूप से और ऑन द स्पॉट लाइव भी किए जा रहे हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हापुड़ विनीत गर्ग ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह परियोजना एक बहुत अच्छी पहल है इसके सफल होने से हम लोगों की जान बचाने में भी सफल होंगे साथी इस एप के लागू होने के बाद सड़क हादसों में भी कमी आयेगी।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!