हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा सिंभावली के कार्यालय के सभागार में कक्ष में सड़क मार्ग दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आइआरएडी के हेल्थ नोडल अधिकारी डाक्टर जेपी त्यागी ने बताया कि सड़क पर होने वाली दुर्घटना का डेटाबेस तैयार करने के लिए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टलbका मुख्य उद्देश्य सड़क मार्ग दुर्घटना के कारणों और उससे बचाव के बारे में उपयोग में लाना है। सड़क दुर्घटना में मरने वालों और घायलों की जानकारी इस एप पर दर्ज करनी होगी। यह प्रशिक्षण एनआइसी हापुड़ के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग के निर्देशन में रोल आउट मैनेजर निशांत के द्वारा दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।




























