
जनपद हापुड़ के 16 केंद्रों पर रविवार को होगी आरओ व एआरओ की परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ व एआरओ की परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पूठिया ने बताया कि जनपद हापुड़ के 16 केंद्रों पर आरओ व एआरओ की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए तमाम व्यवस्था की गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी।
परीक्षा केंद्र का नाम
एकेपी इंटर कॉलेज, हापुड़ बदेस्ता क्रिश्चियन एकेडमी, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज,दीवान इंटर कॉलेज,दिल्ली पब्लिक स्कूल,दीवान पब्लिक स्कूल,एलएन पब्लिक स्कूल,एसएसवी इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर स्कूल, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय, एसएसके इंटर कॉलेज, विब्गयोर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा, सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिलखुवा, मारवाड़ इंटर कॉलेज, पिलखुवा, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, पिलखुवा
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

























