
आरओ व एआरओ की परीक्षा: 4402 ने छोड़ दी परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया। सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 3,158 परीक्षार्थी शामिल हुए और 4,402 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी की निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। बता दें कि जनपद हापुड़ में 16 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आरओ-एआरओ की परीक्षा आयोजित हुई। कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया है। जनपद हापुड़ में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा. परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाये गए। इनमें एकेपी इंटर कॉलेज, बदेस्ता क्रिश्चियन एकेडमी, चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा, एसएसवी इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज पिलखुवा, श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय, विब्योरे इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा और एसएसके इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। चेकिंग के पश्चात अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। इसी के साथ अधिकारियों ने समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922

































