हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिल्ली निवास पर नानक चंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पंचायत राज प्रकोष्ठ रालोद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल किसानों एवं कार्यकर्ताओं का मिला और जयंत चौधरी से संगठन एवं किसानों की समस्याओं का चर्चा की। जयंत चौधरी ने कहा वर्तमान में रालोद यूथ जीतेगा प्रत्येक बूथ कार्यक्रम के तहत युवाओं किसानों बेरोजगारों मजदूरों के बीच जाकर स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजीत सिंह के द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों बताने का काम किया जा रहा है तथा न्याय यात्रा के तहत भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो पीड़ित परिवार हैं उनको न्याय दिलाने के लिए रालोद के सभी कार्यकर्ता मजबूती से काम करें। किसानों का गन्ना भुगतान न होना चिंता का विषय है रालोद कार्यकर्ता ब्याज सहित गन्ना भुगतान के लिए लगातार जिला मुख्यालय पर आंदोलन करते रहें ।रालोद भाजपा पार्टी किसान विरोधी महंगाई महिला उत्पीड़न बेरोजगारों का उत्पीड़न आदि पर जनता के बीच जाकर अपनी बात कहकर जनता को अपने साथ जोड़ने का काम करेगा ।जयंत चौधरी से मिलने वालों में नानक चंद शर्मा अशोक राणा,योगेंद्र तेवतिया अशोक कुमार दुष्यंत सिंह बॉर्बी पप्पू रावत आदि मौजूद थे।

























