रालोद निकाय चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व एमएलसी प्रत्याशी, राष्ट्रीय लोकदल सुनील रोहटा के मेरठ रोड स्थित गायत्री फार्म पर रविवार को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया।
ये बैठक राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों के संयोजक गजराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में आगमी नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों को सभासद व पार्षद नगर पालिका चेयरमैन व मेयर की हर सीट पर प्रत्याशी लड़ाने के लिए तैयारी शीघ्र संम्पन करने के सम्बंध में उपस्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय लोकदल के नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षकों ने अपने सुझाव दिये।
बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों के संयोजक गजराज सिंह (पूर्व विधायक) ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में नगर निकाय संयोजक को चुनने के लिए अलीगढ़, हाथरस, मथुरा आगरा, फिरोजाबाद व गौतमबुद्धनगर छ: जनपदों के लिए बाबूलाल प्रमुख एवम गीता निगम को राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों के संयोजक गजराज सिंह को नियुक्त किया ,साथ ही साथ बुलन्दशहर, हापुड, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व संम्भल आठ जनपदों के लिए डॉ नीरज चौधरी(पूर्व प्रत्याशी, बिजनौर) को नियुक्त किया गया जिनके साथ गजराज सिंह पूर्व विधायक भी होंगे एवम साथ ही साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ एवम गाजियाबाद छ: जनपदों के लिए चौधरी सुनील रोहटा, अब्दुल वारिस राव (पूर्व विधायक) एवम अभिषेक गुर्जर को नियुक्त किया।
सभी रालोद नेता आगामी 10 अक्टूबर से पहले प्रत्येक जिले में जाकर आयोजकों की नियुक्ति करेंगे। उसके पश्चात नगर निगम चुनाव लड़ने वाले लोगों के बायोडाटा प्राप्त करके राष्ट्रीय हाई कमान को भेजेंगे।








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!