हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : अतिक्रमण, महंगाई, किसानों को गन्ना भुगतान न होने से खफा रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हापुड़ में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया और महंगाई रोकने, अतिक्रमण हटाने के नाम पर मजदूरों को उजाड़ने तथा किसानों को तुरंत गन्ना भुगतान करने की मांग की है।
रालोद के युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी की अगुवाई में अमित गुप्ता, आकील खान, अनुज अग्रवाल, योगेश जाखड़ आदि गुरुवार को पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेले, खोमचे वालों व पटरी दुकानदारों को उजाड़ा जा रहा है। पैट्रोलियम पदार्थ व गैस के दामों में वृद्धि ने महंगाई की कमर तोड़ दी है। किसानों को गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। रालोद पदाधिकारियों न दस सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को दिया।
Very excited to share qualification of our 4 students in GPAT Examinations.

































