👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर सपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल की जिले के तीनों सीटों पर हार हुई। रालोद ने मंगलवार को अपनी हार को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया और हार की समीक्षा की गई। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत के बाबूगढ़ छावनी में हुई इस बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। इस दौरान सत्येंद्र शर्मा, अश्विनी तोमर, नानक चंद शर्मा, शिवकुमार, पूर्व विधायक गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।




























