हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : पैट्रोल, डीजल व गैस के दामों मे वृद्धि तथा महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ में धरना देकर केद्र व प्रदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ जनपद हापुड़ के जिलाध्यत्र अशोक त्यागी, नानक चंद शर्मा, डा. अब्बास अली, आकाश यादव, हेमंत मिश्रा, आकील भाई, योगेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हापुड़ के तहसील चौपला पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा किसानों को गन्ने का भुगतान न मिलने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया।
युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीति के कारण ही महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान नहीं हो रहा है। जनपद हापुड़ के किसानों का शुगर मिलों पर तीन सौ करोड़ रुपए बकाया है।
रालोद के वरिष्ठ नेता नानक चंद शर्मा ने दावा किया कि रालोद किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ता है और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने में लगा है जबकि अन्य दल धर्म व जाति की राजनीति कर रहे है। रालोद पदाधिकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































