👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता व गांव नान के भूतपूर्व प्रधान नानक चंद शर्मा शुक्रवार की सुबह बंदरों व कुत्तों के आतंक में घिर गए और बायें पैर की हड्डी टूट गई।
हुआ यह था कि नित दिनों की भांति रालोद नेता नानक चंद शर्मा शुक्रवार की भोर में मां चंडी के दर्शन हेतु घर से बाइक पर निकले। हापुड़ के तहसील चौपला पर बंदरों व कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने जैसे ही बच निकलने का प्रयास किया तो उनकी बाइक पलट गई और वे चारों खाने चित हो गए। चिकित्सक के यहां पहुंचने पर पता चला की बायें पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चिकित्सों ने प्लास्टर के बाद पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।


























