
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में अव्यवस्थाओं के खिलाफ रालोद का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। इस दौरान रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मेले में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कार्तिक मेला स्थल पर स्थित जिला पंचायत के अस्थाई कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम संदीप कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया और मेले में अव्यवस्थाओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
गढ़ कार्तिक मेले में जिला पंचायत व्यवस्थाओं को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहा है लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और कहा कि जिला पंचायत की लापरवाही की वजह से श्रद्धालुओं को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल नहीं रखा की जा रहा जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर नारेबाजी की।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point





























