पिलखुवा की रिजवाना ने जिले का नाम किया रोशन












पिलखुवा की रिजवाना ने जिले का नाम किया रोशन

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा। कुछ करने का जुनून अगर आपके मन के अंदर जग जाए तो सफलता आपके कदमों में होगी। कुछ ऐसा ही पिलखुवा की रिजवाना ने कर दिखाया है। एसएससी जीडी गर्ल्स कैटेगरी में AIR 1 रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ अपने जिले का नाम भी रोशन किया है। जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुवा की रहने वाली रिजवाना ने भी सरकारी नौकरी की चाहत में दिन रात मेहनत की ओर कई बार असफल होने बाद भी हार नहीं मानी और एसएससी जीडी गर्ल्स कैटेगरी में AIR 1 रैंक हासिल कर ली। रिजवाना के पिता शकील और माता फरजाना ने बताया कि हमारी बेटी शुरू से ही होशियार थी और दिन रात पढ़ती रहती थी। रिजवाना ने बताया कि मुझे बचपन से ही सरकारी नौकरी हासिल करने का जुनून था जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की ओर उन्होंने 2016 में कक्षा 10 th में 91% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 th 87% अंक हासिल कर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। साथ ही पिलखवा में प्रथम स्थान पर रही। 2021 में स्नातक होने के बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गई। कई बार असफलता हाथ लगने के बाद भी नहीं हारी और निरंतर प्रयास करती रही। रिजवाना ने 2024 में एसएससी जीडी परीक्षा में गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक में प्रथम हाथ स्थान हासिल किया। इसके बाद से परिवार में खुशी की लहर है और घर आने जाने वालों का तांता लगा है।

JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!