हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी की रहने वाली पर्वतारोही रिजवाना खान सैफी गुरुवार आज नेपाल के काठमांडू तक की पैदल यात्रा पर निकल पड़ी जो वहां पहुंचकर माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करेंगी। उनका लक्ष्य है कि वह माउंट एवरेस्ट पर देश का तिरंगा फहराएं।
रिजवाना खान 1000 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद काठमांडू पहुंचेंगी जिनका सपना है कि वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा फहराएं और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह निकल पड़ी है।
इस दौरान पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल और भाजपा नेता अंशुल मित्तल ने रिजवाना को बधाई दी। रिजवाना कई मेडल अपने नाम कर चुकी है जो फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने के लिए निकल पड़ी है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512




























