कर्मकांडी ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के काली मंदिर में बुधवार को आयोजित एक समारोह में 101 कर्मकांडी ब्राह्मणों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सनातन वीर सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा अध्यक्षता डॉ हर्षवर्धन ने की।समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा ने किया। कार्यक्रम ब्राह्मणों को सनातन वीर उपाधि से सम्मानित किया गया और उनको दक्षिणा भेंट की।समारोह में सभी ने एक जुट रहने का संकल्प लिया और आव्हान किया सभी एक दूसरे के सुख दुख अवश्य शामिल हों। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश शर्मा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा जिला सचिव श्री भगवान शर्मा विधानसभा अध्यक्ष अजय शर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष लख्मी चंद शर्मा जिला संरक्षक संजय शास्त्री जी पंडित मंगू शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर अरुण शर्मा मंडल सचिव करण शर्मा जिला संरक्षक डॉ हर्षवर्धन शर्मा पंडित राजेश शर्मा प्रमोद शर्मा दरोगा महिला जिलाध्यक्ष प्रीति मिश्रा आदि उपस्थित थे।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700





























