हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुत्ते काटे का इंजेक्शन लगाने के नाम पर दो सौ रुपए की रिश्वत वसूलने के आरोपी फार्मेसिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बात तीन फरवरी की है कि गांव सिखैड़ा का एक युवक एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंंचा तो ड्यूटी पर तैनात फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र तोमर ने दो सौ रुपए की रिश्वत ली जिसकी वीडियो युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:


























