वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ










वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातःकालीन सत्र में यज्ञ ब्रह्मा धर्माचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक अग्निहोत्र एवं ब्रह्म यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में आर्य समाज हापुड़ के प्रधान सुरेश सिंघल सहित यज्ञमान के रूप में श्रीमती सहित मदनलाल, श्रीमती सहित विकास सैनी तथा अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
यज्ञोपरांत हिसार (हरियाणा) से पधारी बहन कल्याणी आर्या ने भजनों एवं विचारों से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों का संबंध शरीर से होता है, जबकि वास्तविक शांति का संबंध मन से है।
धर्माचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री ने वैदिक जीवन मूल्यों, आत्मसंयम एवं सत्कर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सायंकालीन सत्र भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सीताष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस सत्र में बहन कल्याणी आर्या के सुमधुर भजन हुए तथा अंतरराष्ट्रीय प्रखर वक्ता आचार्य योगेश भारद्वाज ने माता जानकी के जीवन प्रसंगों के माध्यम से आदर्श नारीत्व, त्याग एवं मर्यादा पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। सायंकालीन सत्र का मंच संचालन आर्य समाज की महिला मंत्री श्रीमती रेखा गोयल ने किया।
दोनों सत्रों में पुष्पा आर्या, पवन आर्य, नरेंद्र आर्य, शकुंतला वर्मा, सचिन ढाका, मुकेश गुप्ता, राधारमन, परीक्षित आर्य, तिलक सिंह, अलका सिंघल, प्रतिभा भूषण, सरोज गुप्ता, सुन्दर कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह धार्मिक एवं वैदिक आयोजन 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। आर्य समाज हापुड़ द्वारा सभी पाठकों एवं नगरवासियों से इस धर्म-आर्य महापर्व में सपरिवार सहभागी बनने का सादर आमंत्रण किया गया है।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068








  • Related Posts

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

    Read more

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
    error: Content is protected !!