👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस व प्रशासन कांड यात्रा व बकरा ईद आदि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है और तैयारियों में जुटी है।
जनपद हापुड़ में थानों के अंतर्गत शांति समितियों की बैठक कर पुलिस व प्रशासन सहयोग की अपील कर रहा है, तो जनपद में पुलिस गश्त कर फ्लैग मार्च कर रही है। जनपद हापुड़ के मुख्य मार्गो व संपर्क मार्गो, होटल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन बैंक आदि स्थानों पर पुलिस चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चेतावनी दी कि जनपद में माहौल खराब करने का दुस्साहस करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































