
153737841
चावल माफियों ने की करोड़ों रुपए की सम्पत्ति अर्जित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के राशन के चावल का धंधा करने वाले चावल माफियों ने गत 5 वर्षों में करोड़ों-करोड़ों रुपए की धन सम्पदा है व सम्पत्ति अर्जित की है। आज हालात यह है कि कि हापुड के चावल माफियों ने सभी को पीछे छोड़ दिया औऱ इसी वजह से गंगापार, बुलंदशहर, मेरठ आदि जनपदों से राशन का चावल पलटी करके छोटे हाथी जैसे वाहनों से हापुड़ पहुंच रहा है। माफियों का चावल हापुड़ के पक्काबाग, भगवती गंज व जरौठी रोड तथा गढ़ रोड के गोदामों मे भरा पडा है। ऐसे कई चावल माफियों पर पूर्व में मुकद्दमें भी दर्ज हो चुके है और ऐसे राशन चावल माफियों की संख्या करीब एक दर्जन है।
अवैध रुप से चावल माफियों द्वारा अर्जित की गई धनराशि को प्रोपर्टी, गोल्ड तथा छोटे व्यापारियों को ब्याज पर देने में निवेश किया गया है।
राशन के चावल के कारोबार के पीछे राशन डीलरों, ट्रांसपोर्टर और आपूर्ति विभाग व माफियों का गठजोड़ काम कर रहा है और इन सभी ने एक तरकीब खोज रखी है और कारोबार वारदाना बदल कर करना है और यह गठजोड़ अपनी तरकीब मे कामयाब भी होता दिख रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































