👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मेरी माटी मेरा देश अभियान के लोग भागीदार बन रहे हैं और कलश में एक मुट्ठी चावल देकर अभियान के साक्षी बन रहे हैं। रविवार को हापुड़ के वार्ड नंबर 4 में बूथ संख्या 59 मोहल्ला शिवनगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर चावल एकत्रित किए गए। साथ ही वीरों का वंदन भी किया गया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को लोगों तक पहुंचाया और बताया कि सरकार किस तरह जनहित में लगातार कार्य कर रही है। अभियान के दौरान कार्यक्रम की संयोजिका अलका निम, सुधीर त्यागी, मनीष त्यागी, बूथ अध्यक्ष मनोज जयंत, मोहल्लेवासी आदि उपस्थित रहे।


























