भाजपा नेता पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने भाजपा नेता जुगल किशोर पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास में वांछित है।
थाना कपूरपुर के अंतर्गत गांव सपनावत में बिजली बिल को लेकर दो सगे भाइयों में कहासुनी हो गई थी जिस पर जुगल किशोर शर्मां ने अपने छोटे भाई सोमेंद्र शर्मा पर रिवाल्वर से गोलियां चला दी जिस कारण सोमेंद्र घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी जुगल किशोर शर्मा फरार हो गया। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































