छिजारसी टोल पर कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने वाला ईनामी घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर गत दिनों एक कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ा कर दूर तक घसीटने के आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। आरोपी जनपद गौतमबुद्ध नगर के सौरखा सैक्टर-115 का सोनू उर्फ सतपाल पुत्र बृजपाल के रुप में की है। पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए सभी प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ सतपाल फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरार सोनू पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इस सम्बंध में पुलिस ने सोशल मीडिया पर इश्तहार जारी किया है।
बता दें कि आरोपी ने कर्मचारी को अपनी गाड़ी से कूचल कर मार डालने की कोशिश की जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की गाड़ी व आरोपी की पहचान की है जिसके विरुद्ध थाना पिलखुवा पर मुकद्दमा दर्ज है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























