👁 0 views Views
विधानसभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी-2023 के आधार पर जनपद हापुड़ की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षित पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर-2022 को, दावे व आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर-2022 तक, विशेष अभियान तिथियां 12 नवम्बर-2022, 26 नवम्बर-2022, 4 दिसम्बर-2022, दावे व आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर-2022 को होगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी-2023 को होगा विस्तृत जानकारी के लिए संलग्न प्रैस नोट पढ़े।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























