हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 17 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित वैश्य समाज की संकल्प रैली की तैयारियों का जायजा लेने संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने युवा जिला कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि लखनऊ रैली में जिला हापुड से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जोरदार प्रयास किया जाए। वैश्य संकल्प रैली का उद्देश्य वैश्य समाज के राजनीतिक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करना है और समाज को जगाना है। प्रदेश मंत्री संजय अग्रवाल व्यापारी नेता ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों से इस रैली में रिकॉर्ड वैश्य समाज भाग लेगा तथा राजनीतिक दलों को ये संदेश दिया जाएगा कि अब राजनीतिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। मीटिंग में जिलाध्यक्ष सचिन सर्राफ, महामंत्री अनुज गोयल, प्रशांत बंसल उपाध्यक्ष मोहित सुरुचि, मुदित, मयंक गर्ग राहुल बंसल, आशीष मित्तल ध्रुव गुप्ता, सुमित कंसल सहित अनेक वैश्य समाज के युवा उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683






























