
प्रहलाद नगर में मिट्टी के अवैध खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल के पुराना थाना हापुड़ देहात के ठीक सामने प्रहलाद नगर में करीब 3 हजार वर्ग मीटर इलाके में गहरा मिट्टी का खनन हो रहा है जिस वजह से प्रदेश सरकार को खनन से मिलने वाले राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि भू स्वामी ने जिला प्रशासन से गहरी मिट्टी के खनन की कोई अनुमति नहीं ली है।
एक धन कुबेर ने हापुड़ के तीन टिंबर व्यापारियों से करीब तीन हजार वर्ग मीटर भूमि 30 करोड़ में खरीदी है। धन कुबेर की मौजूदा भूमि पर बेसमेंट सहित चार मंजिला व्यवसायिक भवन बनाने की योजना है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए बेसमेंट बनाया जा रहा है।
नागरिकों का कहना है कि रोजाना रात के वक्त 6-7 जेसीबी मशीनों से 10-12 फुट गहरी मिट्टी की खुदाई की जाती है और रातों-रात उस मिट्टी को सड़क पर एकत्र कर दिया जाता है, जहां इस मिट्टी को ट्रैक्टर ट्रालियों व डंपर की मदद से खनन वाली मिट्टी को अन्य लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा है।
यदि सरकार के नुमाईंदे इस और ध्यान दे तो यह निश्चित है कि सरकार को भारी राजस्व मिलेगा और काले धन कुबेरों की पोल खुलेगी।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012

































