राजस्व परिषद अध्यक्ष ने किया हापुड़ तहसील का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने सोमवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट व तहसील हापुड़ के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलैक्ट्रेट पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया, जहां उनकी अगुवाई मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी श्रद्धां शांडिल्यायन, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने किया। राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल कलैक्ट्रेट का निरीक्षण करने के उपरांत हापुड़ तहसील का निरीक्षम किया। तहसील परिसर को पूरी तरह दुल्हन की तरह सजाया गया।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने तहसील परिसर में नजारत कक्ष, खतौनी कक्ष व निर्वाचन कक्ष आदि का निरीक्षण किया और अभिलेखों को देखा, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह ने स्वागत किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586





























