हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गत दिनों भाकियू के नेता केशव अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैटरी, एलईडी, सीसीटीवी की डीवीआर, चाकू, पांच टीन तेल, इंवर्टर आदि बरामद किया है। आरोपी प्रतिष्ठान के पास का नई बस्ती मुरादपुर के जय सिंह का बेटा सूरज है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी सूरज को दबोच लिया तो उसने भाकियू नेता के प्रतिष्ठान पर चोरी करना कबूल कर लिया। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया। बता दें कि भाकियू के नेता केशव अग्रवाल के ततारपुर बाईपास पर स्थित प्रतिष्ठान पर कई बार चोरी हो चुकी थी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























