हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला के जंगल में मंगलवार की रात को दो दरिंदों ने एक किशोर को बियर पिलाई और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया था जिससे इनकार करने पर दरिंदें आग बबूला हो गए और उन्होंने नाबालिक पर 50 से ज्यादा बार ईट से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोर के मुंह के अंदर मिट्टी भर दी थी जिससे वह शोर न मचा सके। लाश कंधे पर लेकर आरोपी एक किलोमीटर दूर गाजियाबाद के गांव मुकीमपुर पहुंचे जहां जंगल में शव फेंक दिया और मृतक के कपड़े उतार कर गड्ढा खोदकर उसमें गाड़ दिए।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना पिलखुवा क्षेत्र के गांव पबला के जंगलों की है जहां मंगलवार की रात कुलदीप पुत्र महावीर अन्य आरोपी के साथ किशोर को शादी में ले जाने के लिए निकला था लेकिन रास्ते में ही दोनों आरोपियों ने शराब का सेवन किया और किशोर को बियर पिलाई। इसके बाद उन्होंने किशोर पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दावा बनाया। जब किशोर ने इनकार कर दिया तो गुस्साए आरोपियों ने किशोर के साथ मारपीट कर दी और फिर नलकूप पर पड़ी एक ईंट उठाकर लगातार सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपी किशोर के शव को कंधे पर उठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर ले गए जहां मुकीमपुर के जंगल में शव फेंक दिया। बुधवार की सुबह मुकीमपुर में शव मिलने की सूचना पर पिलखुवा पुलिस तथा गाजियाबाद पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। इसके पश्चात गाजियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पिलखुवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































