हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसानों से पराली के मुकद्दमे वापिस लेने के प्रदेश सरकार के निर्णय पर हापुड़ में किसानों व व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्होंने लाकडाउन के दर्ज मुकद्दमों को भी वापिस लेने की मांग की है।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने मांग की है कि लाकडाउन के दौरान पुलिस ने व्यापारियों पर लाकडाउन उल्लंघन के झूठे मुकद्दमे दर्ज किए है।
उत्तर प्रदेश सरकार से व्यापारी नेताओं ने मांग की हैं कि प्रदेश सरकार व्यापारियों पर दर्ज लाकडाउन उल्लंघन के मुकद्दमों को तुरंत वापिस ले ताकि व्यापारी राहत महसूस करें।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:



























