रिटायर्ड सैनिक का हुआ निधन, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार










रिटायर्ड सैनिक का हुआ निधन, सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में बुधवार को रिटायर्ड फौजी नरेंद्र सिंह सिसोदिया का निधन हो गया जिसके बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। सेना की टुकड़ी के गांव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवानों ने सलामी देकर साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वज उनके पुत्र मयंक को सौंपा। मयंक ने नम आँखों के साथ अपने पिता को मुखाग्नी दी।

आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह सिसोदिया वर्ष 1999 में भारतीय सेना में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। देश के लिए उन्होंने सेवा की और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेवा के अंतर्गत भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी थी। वर्ष 2016 में वह रिटायर्ड हुए। इसके बाद वह अपने गांव लौट आए और अपने दो पुत्र व एक पुत्री के साथ जीवन व्यतीत करने लगे। बताया जा रहा है कि पिछले चार महीनों से नरेंद्र सिंह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया जिसके बाद बुधवार को सेना की टुकड़ी ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने परिजनों को सांत्वना दी।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068








  • Related Posts

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 13/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    🔊 Listen to this मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ मंडल आयुक्त द्वारा 20 फरवरी को हापुड़ कलेक्ट्रेट…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    LOC के पास तैनात हापुड़ निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का निधन

    LOC के पास तैनात हापुड़ निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का निधन

    पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी

    पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया
    error: Content is protected !!